मेरठ। आरटीई के तहत पब्लिक स्कूलों में दाखिला कराने के लिए किए गए आवेदनों का बीएसए दफ्तर में शुक्रवार से सत्यापन शुरू हो गया। यह अगले दो कार्य दिवस यानि सोमवार तक चलेगा। इसके बाद चयनितों की सूची जारी की जाएगी।
10 अप्रैल के बाद आरटीई के अंतर्गत पब्लिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के आवेदनों का सत्यापन बीएसए दफ्तर में शुरू हो गया। आवेदनों को बेसिक शिक्षा परिषद के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया था। सुबह 10 बजे से 1600 आवेदनों के सत्यापन का कार्य शुरू हुआ। बीएसए कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक एक ही नाम से दो-दो आवेदन किए गए हैं। इनमें से एक को कैंसिल किया जा रहा है। वहीं जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के अलावा आईडी प्रूफ के जरूरी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न नहीं करने वालों के आवेदन कैंसिल किए जा रहे हैं। अभी तक कुल आवेदनों में से करीब 20 फीसद आवेदन निरस्त किए गए हैं। सोमवार तक सत्यापन का कार्य पूरा करने के बाद लाटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित के नाम की सूची बनेगी। इसके बाद चयनितों के दाखिले पब्लिक स्कूल में कराए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment