Sunday, 13 June 2021

सब्जी कारोबारी से आठ हजार रुपये लूटे

मेरठ 13 जून (चमकता युग)। लालकुर्ती क्षेत्र में तोपखाना के पास बदमाशों ने शनिवार रात सब्जी कारोबारी से हजारों रुपये की नकदी लूट ली। 

तोपखाना निवासी विनोद कुमार सब्जी कारोबारी है। शनिवार रात को सब्जी विक्रय का काम पूरा होने के बाद कुछ नकदी लेकर विनोद घर आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने तोपखाना के पास विनोद को रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचा लगा दिया और गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने मोबाइल भी लिया, लेकिन तुरंत ही दूसरे साथी ने कहा कि फोन वापस कर दे वरना पुलिस ट्रेस कर लेगी। इसके बाद बदमाश ने फोन वापस कर दिया। इस मामले में तहरीर पुलिस को दी गई। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...