ग्रेटर नोएडा 15 जून (चमकता युग)।एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में एआईसीटीई ने आइडिया लैब स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है। देशभर में चयनित 49 कॉलेजों में एनआईईटी भी शामिल है। एनआईईटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन बत्रा के अनुसार आइडिया लैब योजना में विजेता कॉलेजों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए देशभर से 204 कॉलेजों ने आवेदन किया था, जिसमें 49 चयनित हुए हैं। इसमें एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा भी शामिल हैं। रमन बत्रा के अनुसार आइडिया लैब 24 घंटे खुली रहेगी। लैब में छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) के मूल सिद्धांतों पर प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस लैब पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 80 लाख रुपये उपकरण और 30 लाख रुपये दो साल के लिए गतिविधियों की लागत पर प्रयोग होंगे। एआईसीटीई 55 लाख रुपये तक संस्थान को बतौर अनुदान देगा। बाकी 55 लाख संस्थान एवं इंडस्ट्री पार्टनर्स वहन करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment