मेरठ। कोविड महामारी ने समाज और देश को अत्यधिक प्रभावित किया है। लोगों ने अपने प्रियजनों और मित्रों को खोया है। जो व्यक्ति बीमारी से उबर चुके हैं, वह अभी आर्थिक और मानसिक समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे सभी लोगों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। सुभारती लॉ कॉलेज में महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल फॉर रूरल एजुकेशन शिक्षा मंत्रालय द्वारा हुई वर्कशॉप में यह बात डीन एवं प्राचार्या डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने कही। संयोजिका नेहा डागर ने कहा कि आपकी मदद किसी का जीवन बचा सकती है और किसी के जीवन का मानसिक संबल बन सकती है। नेहा डागर ने लोगों को वैक्सीन लेने को प्रेरित करने पर भी जोर दिया। डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने लॉ कॉलेज के शिक्षक और स्टूडेंट द्वारा अलग-अलग समूह बनाकर मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। डॉ. रीना विश्नोई, डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. आशुतोष, डॉ. प्रेमचंद, आफरीन अलमास, विकास त्यागी, शालिनी गोयल, शैफाली गर्ग और एना सिसौदिया मौजूद रहीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment