Saturday, 12 June 2021

उधार की रकम मांगने पर जानलेवा हमला

मेरठ 12 जून (चमकता युग) परतापुर।  अछरोंडा मोड़ स्थित मकान में रहने वाले दो किराएदारों के बीच उधार के पैसों को लेकर लड़ाई हो गई। कल्लू नामक युवक की तहरीर के मुताबिक, कई माह पूर्व गुल्ले बनाने की मशीन लाने के लिए राहुल ने उससे 50 हजार रुपए लिए थे। कल्लू ने पैसे वापस मांगे तो लड़ाई हो गई। आरोप है कि राहुल ने रात में सोते समय कल्लू पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इससे कल्लू की अंगुलियां कट गईं। पैर, हाथ कमर और पेट पर गंभीर चोटें हैं। इंस्पेक्टर नजीरअली खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...