किसानों ने बताया कि कल रात 10 बजे से ट्रैक्टर लेकर खडे हैं ,अधिकारियों ने खाली बोरों की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है । जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारीगण अपनी ड्यूटी को सही ढंग से अंजाम नहीं दे रहे हैं, जनहित ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।
मुख्य रूप से तनुज चौधरी,ओमप्रकाश सिंह,योगेन्द्र सिंह,विष्णु चौधरी,नरेश त्यागी निवाडी, धर्मवीर त्यागी खिन्दौडा, धर्मेन्द्र, सुधीर पतला तथा निवाडी के कई किसान अपने ट्रैक्टर का गेहूं तौल की प्रतीक्षा में खड़े हैं ।
शहर कांग्रेस कमेटी मोदी नगर के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष सुभाष त्यागी व आशीष शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और इसकी करनी कथनी में अन्तर है ।

No comments:
Post a Comment