Sunday, 13 June 2021

खरखौदा में विवाद

मेरठ 13 जून (चमकता युग)। कस्बा खरखौदा में विवाद में विपिन शर्मा उर्फ पिन्टू के सिर में गम्भीर चोट आई तथा उनके बड़े भाई राकेश शर्मा के कन्धे में भी चोट है फैक्चर की आंशका है।  प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल में विपिन शर्मा को भर्ती किया गया किन्तु राकेश शर्मा का कोई उपचार रविवार के अवकाश के कारण नहीं किया जा रहा था न एक्स-रे की व्यवस्था थी। सुपरिन्टेन्डेट हीरा सिंह को फोन कर तत्काल प्राथमिक उपचार कराया तथा इन्जेकशन लगवाये। राकेश शर्मा ने बताया कि यह विवाद विपिन शर्मा की लड़की के साथ बदतमीजी करने व उसके चाटे मारने पर हुआ जिसमे मूलचंद त्यागी, अजय त्यागी आदि ने धारदार हथियारों व लाठी डन्डे से विपिन शर्मा व राकेश शर्मा पर हमला किया जिसमें विपिन शर्मा के सिर में गम्भीर छोटे आई तथा राकेश शर्मा के कन्धे पर चोट है। थाना खरखौदा में तहरीर दी गई है। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...