Thursday, 17 June 2021

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन


मेरठ 17 जून (चमकता युग) । मेरठ और आसपास के जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। प्रदीप कसाना ने कहा कि लगातार रसोई गैस,डीजल,पेट्रोल,बिजली के बिल व सरसों के तेल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों के दैनिक जीवन में बहुत समस्याएं आयी हैं।

जीना हो रहा कठिन

भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान,मजदूर,नौजवान,व व्यापारियों के लिए बड़े-बड़े वादे करके बनी थी, परंतु डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है। आज आम व्यक्ति के लिए जीवन जीना मुश्किल हो चुका है। गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का बकाया अभी तक नहीं मिला है,जिससे किसान वर्ग में बेहद हतासा है। हम सभी मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द बढ़ी कीमतों को वापस ले,अन्यथा समाजवादी लोग सभी वर्गों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रशांत कसाना,कीर्ति घोपला,सुमित लखवाया,खुर्रम इंचौली,,तरुण राजपूत,प्रिंस पावटी,मुनीर इंचौली,रविन्द्र घोपला,शुभम भड़ाना,विकांशु पूठा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...