मेरठ 25 (चमकता युग)। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा आज शुक्रवार को बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा चिनहट का स्वागत समारोह कार्यक्रम किया। जिसके मुख्य अतिथि विनोद कुमार बेचैन व यूपी कांग्रेस सचिव व महानगर प्रभारी नसीम खान रहे। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी व संचालन महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।प्रभारी नसीम खान ने कहा कि उषा चिनहट के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने से महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उषा चिनहट बहुत मेहनती व लगनशील है।प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज की महिला को महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाना ही कांग्रेस का दलितों के प्रति प्रेम दिखता है कांग्रेस में ही दलितों का हित हैं।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा चिनहट ने प्रदेश के सभी नेताओं का भरोसे के लिए आभार जताया व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ का स्वागत व उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आदेश व निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। उन्होंने अपनी 25 सदस्यों की महानगर की महिला टीम की भी लिस्ट दी है।
इस अवसर पर प्रभारी नसीम खान,महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पश्चिम यूपी दलित अध्यक्ष। योगी जाटव, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,रोहताश भईया,रंजन शर्मा पार्षद,महानगर दलित कांग्रेस अध्यक्ष रोहन बहोत्रा, हाजी इशरत,मेहरुद्दीन, नसीम सैफ़ी, शोएब साबरी,फ़िरोज़ चौधरी, नईम राणा,तेजपाल डाबक़ा आदि कमेटी की महिलायें व कांग्रेसजन रहे।
No comments:
Post a Comment