मेरठ 16 जून ( चमकता युग)। आज के समय में इंडस्ट्री एवं शिक्षण संस्थानों को एकसाथ मिलकर कार्य करने की जरुरत है। भविष्य में इंडस्ट्री के हिसाब से प्रबंधन के छात्रों को तैयार करना होगा। तेजी से बदलते इस परिवेश में छात्रों को नवीनतम तकनीक एवं शिक्षा से जोड़ना चाहिए। आज अगर इंडस्ट्री की जरुरत पूरी करनी है तो हमें प्रबंधन की शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाना होगा। शोभित विवि के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज में हुई वेबिनार में यह बात विवि के कारपोरेट रिलेशन निदेशक देवेंद्र नारायण ने कही। दीनबंधु नायक ने इंडस्ट्री ने कहा कि आज के समय में कौशल से परिपूर्ण और रिस्क लेने के साथ-साथ समय प्रबंधन में कुशल छात्रों को इंडस्ट्री की जरुरत है। डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन की शिक्षा में बहुत बदलाव आया है। आज प्रबंधन की शिक्षा में एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट तथा चेंज मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विषयों की शिक्षा छात्रों को दी जा रही है। डॉ. नेहा वशिष्ठ सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment