मेरठ 27 जून (चमकता युग) मुजफ्फरनगर निवासी युवती की शादी कुछ समय पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। लॉकडाउन के दौरान उसकी छोटी बहन उसके घर रहने आई थी। इस दौरान विवाहिता के जेठ ने उसे बातों में फंसा लिया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे खरखौदा क्षेत्र में ले जाकर किराये पर रहने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। अब उसने शादी के लिए कहा तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।

No comments:
Post a Comment