Tuesday, 29 June 2021

अखिलेश यादव में आस्था जताते हुये समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।


सहारनपुर  29 जून (चमकता युग) समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नगर विधायक संजय गर्ग के चकरौता रोड कैंप कार्यालय पर सरदार त्रिलोक सिंह हेड ग्रन्थि 100 क्वाटर गुरदारा साहिब चंदन नगर, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार जसपाल सिंह आदि ने साथियों सहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में आस्था जताते हुये समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

नगर विधायक ने फूल मालाएं पहनाकर  सभी का स्वागत किया। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग  ने कहा समाजवादी पार्टी ने सभी  समाज के लोगों  सम्मान देने का कार्य किया है। समाजवादी पार्टी सभी धर्म की पार्टी है पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद अभिषेक ( टिंकू अरोड़ा ), महानगर अध्यक्ष आजम शाह, हरपाल सिंह वर्मा अखिल प्रसाद, अशोक गुप्ता, नवीन सिंघल, विपिन जैन, आयुष, सतपाल गौतम, सुनील कुमार अग्रवाल,सुरीन कुमार अग्रवाल आदि साथी मौजूद  रहे।

 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...