नैय्यर शोरूम के स्वामी सतनाम नैय्यर लालकुर्ती के जवाहर क्वार्टर में रहते हैं। गत मंगलवार को सतनाम की पत्नी मनमोहन कौर से काॅल कर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी । पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले जामुन मोहल्ला निवासी गगनदीप को और उसके साथियों को जेल भेज दिया। अभी विवेक और निखिल पुलिस पकड़ से दूर है। दोनों की तलाश में लालकुर्ती पुलिस दबिश डाल रही है। गगनदीप ने ही बदला लेने के लिए रंगदारी की घटना को पूरी योजना से अंजाम दिलाया था।
लोकेशन की जांच
रंगदारी की घटना का राजफाश होने के बाद सामने आया कि सहज पर जनवरी और फरवरी में दो बार जानलेवा हमला हो चुका हैं। पुलिस को शक है कि उक्त गैंग ने ही उस पर हमला कराया होगा। हमले के समय में घटना स्थल पर आरोपियों की लोकेशन की जांच सर्विलांस की टीम कर रही है। ताकि पता चल सकें कि हमला भी गगनदीप ने तो नहीं कराया था। साथ ही पुलिस सहज की दिल्ली में रहने वाली प्रेमिका से भी पूछताछ करेंगी। उसकी प्रेमिका से बातचीत करने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिल सकती है। ताकि पता चल सके कि कही गगनदीप के अलावा किसी दूसरे ने तो हमला नहीं कराया था। हमले की दोनों घटनाओं में टीपीनगर और सिविल लाइन पुलिस काम कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जल्द ही हमलावरों की पड़ताल कर गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:
Post a Comment