Tuesday, 15 June 2021

एमआईईटी में कोरोना टीकाकरण शिविर


मेरठ 15 जून (चमकता युग)। एमआईईटी कॉलेज में कार्यरत 45 वर्ष से ऊपर के शिक्षक, स्टाफ और उनके परिजनों के लिए मंगलवार को टीकाकरण शिविर लगा। यूपीएचसी मलियाना द्वारा किए गए इस शिविर में 41 शिक्षक एवं स्टाफ का टीकाकरण हुआ। प्रभारी डॉ.वीके अग्रवाल, संतोष कुमारी, कपिल यादव एवं ओम कुमार ने टीकाकरण कराया। एमआईईटी रजिस्ट्रार संजय वशिष्ठ ने टीकाकरण को प्रेरित किया। चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ.मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक संतोष कुमार दास एवं अजय चौधरी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...