Wednesday, 16 June 2021

दुष्कर्म पीड़िता ने की अपनी जान लेने की कोशिश।


मेरठ 16 जून ( चमकता युग)।दुष्कर्म जैसे मामले को भी पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। आरोपित की करतूत से तनाव में आई पीडि़ता गढ़मुक्तेश्वर में जान देने पहुंच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्वजन को पता चल गया और उसे सकुशल ले आए। पुलिस की मनमानी से व्यथित पीडि़ता ने बुधवार को कप्तान कार्यालय में शिकायत की।

यह है मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि दो साल पहले पति की मौत हो गई थी। घर में वह दो बेटियों के साथ रहती है। मोहल्ले का ही एक युवक आए दिन बेटियों से छेड़छाड़ करता है। कुछ दिन पहले वह छत के सहारे घर में घुस गया और छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।उसके फोटो और वीडियो भी बना ली। जिन्हें इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बेटी से लगातार गंदी बात कर रहा है। इसी तनाव में बेटी दस दिन पहले जान देने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पहुंच गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच गढ़ से किसी ने फोन पर बेटी के वहां होने की जानकारी दी। वह जैसे-तैसे उसे मेरठ लाए। उसी दिन नौचंदी थाना पुलिस से शिकायत की थी।

इसका पता चलने पर आरोपित ने धमकी दी। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बुधवार को पीडि़ता स्वजन संग एसएसपी कार्यालय पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। दिवस अधिकारी एसपी क्राइम रामअर्ज ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...