Sunday, 13 June 2021

मेरठ ऑनर किलिंग: पति की शिकायत पर महिला का शव कब्र से निकाला बहार, केस दर्ज


मेरठ 13 जून (चमकता युग). उत्तर प्रदेश के मेरठ मे एक महिला की ऑनर किलिंग की आशंका से सनसनी फैल गई है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पति के मुताबिक महिला के परिजन उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई और शव को दफना दिया गया। वही. मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम के आदेश पर शनिवार देर रात पुलिस प्रशासन ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और अब कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के करीम नगर इलाके का है, जहाॅं 17 मई को फरमान और साइना ने घरवालो से छुप कर कोर्ट मैरिज कर ली थी जिसके बाद पति-पत्नी अपने अपने घर में रहने लगे। 31 मई को अपने ही घर में साइना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुद पति अपनी पत्नी के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हुआ। जिसके कुछ दिन बाद उसे अपनी पत्नी की हत्या की बात पता लगी। इस मामले में एक सास और दामाद के बीच संदिग्ध बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद पत्नी के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए पति ने जी जान एक कर दिया। जिसके बाद अब जाकर शाइना की हत्या की आशंका जताते हुए 6 परिजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


पति की माने तो उसके ससुराल वाले ही हत्या के लिए जिम्मेदार है। क्योंकि वे प्रेम विवाह से नाराज थे। जिसके बाद पत्नी की गला घोटकर तड़पा तड़पा कर हत्या कर दी गई और परिजनो. ने बीमारी का बहाना बनाकर उसका सुपुर्द ए खाक करा दिया जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन ने देर रात कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपी परिजनो के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...