मेरठ 17 जून (चमकता युग) । श्रीराम जन्म भूमि को लेकर जमीन खरीद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोप के विरोध में गुरुवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने आप सांसद संजय सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जनकर नारेबाजी की। छात्र नेता विनीत चपराना ने उनके बयान को राजनीतिक लाभ लेने वाला बताया। जिसमें सांसद संजय सिंह ने राम जन्म भूमि खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि राम मंदिर किसी एक संस्था, संगठन या किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं है। यह करोड़ों देशवासियों की आस्था पर ठेस है। ऐसे लोगों पर रासुका लगनी चाहिए जो आम जन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। छात्रों ने चेताया कि संजय सिंह अगर मेरठ आए तो उनका मुंह काला किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment