Saturday, 24 July 2021

वी0जी0आई0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स एवं ’’विम्स’’ मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरू पूर्णिमा पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, हवन, यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन


गुरू का स्थान भगवान से भी ऊपर- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

उच्च गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी, व्यवसायिक एवं मेडिकल ऐजूकेशन के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे सस्ती विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा दे रहा है विम्स- डॉ0 राजीव त्यागी, सी0ई0ओ0, विम्स। 


मेरठ 24 जुलाई (चमकता युग) दिल्ली रुड़की बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर एकदिवसीय ’’निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर’’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नेत्र रोगों के 278 मरीजो की जाँच कराकर निशुल्क दवाईयाँ वितरित की गयी, एवं लगभग 70 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर आगामी सोमवार से 25-25 के समूह में लेंस प्रत्यारोपित किये जायेगे। इसके साथ ही संस्थान में यज्ञ, हवन एवं विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।

गुरू पूर्णिमा पर ’’स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ मिशन को साकार करते हुए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं भण्डारे का का उद्घाटन प्रातः 09ः00 बजे वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिग्रे0 डॉ0सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0ए0एस0 ठाकुर, डॉ0सुभाष मिश्रा आदि ने फीता काटकर संयुक्त रुप से किया।

 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की जानकारी देते हुए डॉ0ए0एस0 ठाकुर ने बताया कि आज के शिविर में सबसे ज्यादा मोतियाबिन्द, कन्जैक्टिवाईटिज, आई फ्लू, मायोपिया आदि के सबसे ज्यादा मरीजो ने स्वास्थय शिविर का लाभ उठाया। इनमें से 70 मरीजों की आंखों का सोमवार से ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस प्रत्यापित किये जायेगे। इसके साथ दोनो संस्थानो में यज्ञ, हवन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें अपने गुरूजनों को याद करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर डॉ0ए0एस0 ठाकुर, डॉ0सुभाष मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डॉ0इकराम इलाही, डॉ0अंचित, डॉ0गार्गी, डॉ0 दिव्याश जोशी, डॉ0 प्रतीक बाजवा, डॉ0 अंजलि  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, बालाजी मलयप्पन, विकास कौशिक, संजय तिवारी, डॉक्टर सुंदर सिंह, मारूफ चौधरी, अरूण कुमार गोस्वामी, विश्वास त्यागी, पूजा, आंचल, कविता, एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...