मेरठ 01 जुलाई (चमकता युग) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का 48 वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बहुत धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने केक काटकर व कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव सत्येंद्र शर्मा उर्फ बिल्लू भैया ने किया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर अपने प्रिय नेता अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप गुर्जर,हर्ष गर्ग भारत, टोनी गुप्ता, राकेश शास्त्री, मनोज चपराना, अशोक जाटव,बाबर कस्सार,सुबोध भारद्वाज, इमरान मलिक गुड्डू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment