बता दे की पांच दिन पूर्व रेलवे विभाग ने व्यापारियों के विरोध के बावजूद दौराला-सरधना मार्ग स्थित फाटक संख्या 35 को बंद कर दिया था। इससे लोगों और व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान और चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजीव बालियान को अवगत कराते हुए फाटक खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था।इस पर केन्द्रीय मंत्री ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री सहित रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। केन्द्रीय मंत्री ने हिन्दुस्तान को फोन पर बताया कि रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों और चीफ सेक्रेटरी से बात हो गई है। जल्द ही व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों के हित को देखते हुए बंद फाटक को खोल दिया जाएगा। फाटक खोले जाने की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

No comments:
Post a Comment