Wednesday, 21 July 2021

एमआईटी पब्लिक स्कूल जागृति विहार में पौधे लगाए



मेरठ 21 जुलाई (चमकता युग) ग्लोबल सोशल कनेक्ट तथा मेरा शहर मेरी पहल ने एमआईटी पब्लिक स्कूल जागृति विहार में अपने पौधारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पौधे लगाए । कार्यक्रम में सभी ने मिलकर विभिन्न तरीके के पौधे लगाएं जिसमें विशेषकर पारिजात का पौधा लगाया गया जिसको स्वर्ग का फूल भी कहते हैं । एमआईटी ग्रुप के चेयरमैन श्री विष्णु शरण जी ने पारिजात पौधे की विशेषता पर रोशनी डाली तथा सभी को यह पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया संस्था की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने केवल बरसात के मौसम में या वन महोत्सव में ही पौधारोपण ना करने की बजाए निरंतर पौधारोपण करने का संदेश दिया क्योंकि यह प्रकृति की खूबसूरती को भी दुगना करता है ।  चेयरमैन श्री विष्णु शरण , डीन एकेडमिक्स डॉक्टर देवेंद्र अरोड़ा , प्रिंसिपल बायोटेक डॉक्टर शालिनी शर्मा , ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह  , प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल गौतम, रविंद्र प्रधान , अश्विनी नन्दा , मेरा शहर मेरी पहल से अंकुश चौधरी ,विपुल सिंहल तथा एस के शर्मा शामिल रहे ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...