Saturday, 17 July 2021

भूजल सप्ताह के दूसरे दिन


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग)  "जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प" विषय पर भूजल विभाग तथा मेरा शहर मेरी पहल के संयुक्त तत्वाधान में बी एन जी स्कूल के छात्रों के साथ एक वेबीनार का आयोजन किया गया। 

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि अनिल वर्मा अधिशासी अभियंता बिजली विभाग से रहे। अनिल वर्मा  ने बच्चों को पानी के महत्व के बारे में बतलाया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण तथा औधोगिकीकरण के कारण प्रति व्यक्ति के लिये उपलब्ध पेयजल की मात्रा लगातार कम हो रही है जिससे उपलब्ध जल संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। जहाँ एक ओर पानी की मांग लगातार बढ़ रही है वहीँ दूसरी ओर प्रदूषण और मिलावट के कारण उपयोग किये जाने वाले जल संसाधनों की गुणवत्ता तेजी से घट रही है।

साथ ही भूमिगत जल का स्तर तेजी से गिरता जा रहा है ऐसी स्तिथि में पानी की कमी की पूर्ति करने के लिये आज जल संरक्षण की नितान्त आवश्यकता है।

मेरा शहर मेरी पहल के कोऑर्डिनेटर अंकुश चौधरी ने विस्तार से बताया कि घरेलू जल सरंक्षण किस तरह किया जा सकता है। दाढ़ी बनाते समय, ब्रश करते समय, सिंक में बर्तन धोते समय, नल तभी खोलें जब सचमुच पानी की ज़रूरत हो।

गाड़ी धोते समय पाइप की बजाय बाल्टी व मग का प्रयोग करें, इससे काफी पानी बचता है।

नहाते समय शॉवर की बजाय बाल्टी एवं मग का प्रयोग करें,काफी पानी की बचत होगी। इस काम के लिए आप भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से प्रेरणा ले सकते हैं जो सिर्फ १ बाल्टी पानी से ही नहाते हैं।

वाशिंग मशीन में रोज-रोज थोड़े-थोड़े कपड़े धोने की बजाय कपडे इकट्ठे होने पर ही धोएं।

ज्यादा बहाव वाले फ्लश टैंक को कम बहाव वाले फ्लश टैंक में बदलें। सम्भव हो तो दो बटन वाले फ्लश का टैंक खरीदें। यह पेशाब के बाद थोड़ा पानी और शौच के बाद ज्यादा पानी का बहाव देता है।

बी डी सिंह भूजल विशेषज्ञ ने घर के बाहर जल संरक्षण पर ज़ोर दिया और समझाया कि सार्वजनिक पार्क, गली, मौहल्ले, अस्पताल, स्कूलों आदि में जहाँ कहीं भी नल की टोंटियाँ खराब हों या पाइप से पानी लीक हो रहा हो तो तुरन्त जलदाय ऑफिस में या सम्बन्धित व्यक्ति को सूचना दें, इसमें हजारों लीटर पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है।

बाग़ बगीचों एवं घर के आस पास पौधों में पाइप से पानी देने के बजाय वाटर कैन द्वारा पानी देने से काफी पानी की बचत हो सकती है।

ऋचा सिंह ने बताया कि वाश बेसिन का फ्लो कम कर दें । वाश बेसिन के नीचे भी पानी कण्ट्रोल करने के लिए एक टोटी लगी होती है, अकसर वो पूरी खुली होती है, अगर आप उसे थोड़ा सा घुमा देंगे तो पानी का फ्लो अपने आप कुछ कम हो जाएगा और काफी पानी बर्वाद होने से बच पायेगा।

भूगर्भ जल विभाग से आशीष ने RO Machine या AC से निकलने वाले  waste water को उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि RO machine द्वारा लिए गए कुल पानी का 75% part waste हो जाता है। इसलिए कोशिश करिए कि मशीन की वेस्ट पाइप से जो पानी निकला रहा है उसे बाल्टी में इकठ्ठा कर लिया जाए या पाइप लम्बी करके उसे पौधों को सींचने के काम में लाया जाये। इसी तरह AC से निकलने वाले पानी को भी सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

 विपुल सिंघल ने सभी बच्चों को भूजल शपथ ग्रहण कराई तथा मेरा शहर मेरी पहल के कोषाध्यक्ष एस के शर्मा जी ने सबका धन्यवाद किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में, मेरा शहर मेरी पहल से कार्यक्रम संयोजक अंकुश चौधरी,अनिल वर्मा अधिशासी अभियंता ,मेरा शहर मेरी पहल के कोषाध्यक्ष  एस के शर्मा जी, ऋचा सिंह,विपुल सिंघल, कार्यालय सीनियर जियोफीजिसिस्ट भूगर्भ जल विभाग खण्ड- मेरठ से नौरतन कमल सहायक जियोफीजिसिस्ट, आशीष कुमार गुप्ता,सहायक जियोफीजिसिस्ट ,बी एन जी विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...