Saturday, 17 July 2021

वेंक्टेश्वरा मानद दीक्षांत समारोह

प्रख्यात रचनाकार दिनेश रंघुवशी समेत देश की तीन नामचीन हस्तियां हुई (डाक्ट्रेट) उपाधि से विभूषित 


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग)  वेंक्टेश्वरा में आयोजित मानद दीक्षांत समारोह’’ में प्रख्यात राष्ट्र कवि डॉ0 दिनेश रघुवंशी समेत तीन नामचीन हस्तियों को ’’मानद पी0एच0डी0 उपाधि’’ से सम्मानित/विभूषित किया गया। समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय हमेशा देश व समाज के लिए निस्वार्थ भाव से उललेखनीय काम करने वालो को मंच से सम्मानित करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर डॉ0 आर0एन0 सिंह, डॉ0 सतीश अग्रवाल, डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, अलका सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 सी0पी0 कुशवाह, डॉ0 ऐना ब्राउन, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...