Tuesday, 20 July 2021

मेरठ के सोतीगंज में चोरी-लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों की घेराबंदी तेज, जारी होंगे नोटिस


मेरठ  20 जुलाई (चमकता युग)मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले शातिर कबाड़ियों की घेराबंदी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ऐेसे कबाड़ियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहले नोटिस और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस का दावा है कि कबाड़ियों का देहात में भी बड़ा नेटवर्क है। इसके चलते पुलिस ने देहात में कबाड़ियों के ठिकाने का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने वाणिज्य कर और अन्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। 

इनसे सलाह ली जा रही कि सोतीगंज में वाहन काटने वालों पर कैसे शिकंजा कसा जाए। पहले सोतीगंज में वाहन का सामान रखने वालों की जांच होगी और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बताया गया है कि पुलिस की निगरानी से बचने के लिए कबाड़ियों ने देहात में अलग अलग जगह पर अपने ठिकाने बना लिए हैं। जहां पर चोरी और लूट के वाहनों को काटते और उनके पार्ट्स को सोतीगंज में बेचते हैं। 


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...