मेरठ 31 जुलाई (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी के सरधना विधायक एवं युवा एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर संगीत सोम के आदेश अनुसार भाजपा जिला पंचायत सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के संरक्षक ललित चौहान के दिशा निर्देश पर युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा द्वारा रोहित सोम नाहली को युवा एकता सेवा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। वही रोहित सोम को क्षेत्रीय संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विधायक ठाकुर संगीत सोम, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के प्रतिनिधि अनुज शर्मा, दौराला चेयरमैन नवीन शर्मा, जिला मंत्री अक्षय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा मोंटी सोम, मंडल मंत्री गौरव शर्मा, मंडल मंत्री गौरव त्यागी, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं दी ।

No comments:
Post a Comment