मेरठ 31 जुलाई (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने शनिवार को नवनियुक्त केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और बुके देकर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर काजी शादाब ने मंत्री से मेरठ के शहीद स्मारक पर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने तथा हस्तिनापुर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। मंत्री ने दोनों मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्तियार अली गुड्डू, रईस अंसारी, ओमवीर चौधरी आदि मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment