जानकारी के अनुसार कार्यालय का घेराव करने पहुंचे निवासियों ने अधिकारियों पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और सचिव को कुछ नही दिखता।हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में सैंकड़ो लोगो ने कार्यालय को घेर लिया। लोगों ने एमडीए सभागार के बाहर डेरा डाल दिया।बता दें कि आज सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए पांच कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन दे रही है। वहीं, दूसरी ओर निवासी समस्या को लेकर धरना देने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों का पानी घर के अंदर घुस गया है, लेकिन एमडीए कार्रवाई करने को तैयार नही है। ये हाल तब है जबकि वहां पर रैपिड रेल सहित अन्य प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है।
Monday, 19 July 2021
घरों ने बारिश के पानी भरने के बाद लोगो ने किया एमडीए ने हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस।
मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) मेरठ में सोमवार को जैसे ही बारिश के बाद सड़कों का पानी घरों में पहुंचा तो शताब्दीनगर कॉलोनी निवासियों ने एमडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। लोगों ने अधिकारियों पर कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया। यहां तक कि निवासी अधिकारियों से नोकझोंक पर उतर आए, जिसके बाद कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने कॉलोनीवासियों को समझाबुझाकर कर वापस भेजा। इस दौरान कार्यालय में काफी देर कार्य भी प्रभावित रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment