Saturday, 31 July 2021

डिलीवरी के बाद महिला की मौत।

मेरठ/गजरौला 31 जुलाई (चमकता युग) डिलीवरी के बाद महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे। स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।

क्षेत्र के गांव पखरौला निवासी तालिब ने अपनी पत्नी नगमा को डिलीवरी के लिए शुक्रवारकी दोपहर मंडी धनौरा मार्ग पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में नगमा की डिलीवरी हुई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया।मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। गुस्साए परिजन नगमा के शव को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी डिलीवरी हुई थी, हंगामा किया। पखरौला से कुछ और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। अस्पताल स्टाफ ने बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर नगमा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने मामले की जानकारी से इनकार किया। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...