Monday, 19 July 2021

जलनिगम व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के बीच सांठ- गांठ होने से मोदी नगर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शासनादेश के अनुरूप नहीं



मोदी नगर 19 जुलाई (चमकता युग) जल निगम उत्तर प्रदेश व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के बीच सांठ- गांठ होने के कारण नगर पालिका क्षेत्र में शासनादेश के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है । अधिकारियों द्वारा शासनादेशों का पालन न करना अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन उच्च अधिकारीगण भी न मालूम क्यों इस कोई ध्यान नहीं देते हैं ।

 विगत वर्षों से शहर में नगरपालिका द्वारा लाखों रुपए लगाकर सड़कों का निर्माण , कहीं इंटरलोकिंग रोड तो कहीं डामर सड़क का निर्माण करवाया गया। लेकिन पालिका क्षेत्र में जल निगम उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यदायी संस्था को छोड़ा गया टेण्डर कार्यदायी संस्था के अनुभवहीन कर्मचारी व अधिकारियों ने सीवरेज व्यवस्था ने आज इन सड़कों का हाल खस्ता कर दिया है। शहर के मुख्य मार्गों में पालिका द्वारा सीवरेज के लिए नालियों का निर्माण नहीं करवाने के कारण सड़क पर हर समय गंदा पानी बिखरा रहता है और बारिश हो जाये तो आमजन का गलियों में निकलना भी मुश्किल हो जाता है । इन सड़कों पर काफी बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं। सीवरेज प्रणाली को लेकर जल निगम की लापरवाही ही आज नगरपालिका के ही अन्य विकास कार्यों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है ।

जिसके कारण आस-पास मोहल्लों से आने वाला गंदा पानी हर समय सड़क पर बिखरा रहता है। 

क्षेत्रकी गली की स्थिति पूरी खराब है, कई मोहल्लों में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंदे पानी की निकासी के लिए शहर की जनता पहले से ही परेशान थी अब सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने का कार्य विभाग और कार्य दायी संस्था के बीच अनुबंध के अनुरूप कार्य नहीं होने से जनता दुःखी है । लेकिन सीवरेज की लाइनों को बिछाने के दौरान सड़कों को पूरी तरह से उधेड़ दिया था। सीवरेज लाइन बिछाने के बाद से लेकर आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है।

शहर में विभाग द्वारा टेंडरों की स्वीकृति दी है। जिसमें इन सड़कों के मरम्मत के साथ साथ निकासी व्यवस्था को सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...