Monday, 19 July 2021

वेंक्टेश्वरा में शहीद मंगलपाण्डे की जयन्ती पर संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रान्तिकारी थे शहीद मंगल पाण्डे- डॉ0 सुधीर गिरि



मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) वेंक्टेश्वरा संस्थान में आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले महान नायक शहीद मंगलपाण्डे की 194वीं जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती ने किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि देश को आजाद करने की जंग में हजारो लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन ब्रिटिश हुक्मरानो के खिलाफ सबसे पहले खुला विद्रोह एवं प्रथम क्रान्ति की मशाल जलाने वाले एकमात्र नायक शहीद मंगलपाण्डे ही थे। संगौष्ठी को प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डे, डॉ0 ब्रिगेडियर सतीश अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ0 आर0एन0 सिंह, परिसर निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, डॉ0 अलका सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 सी0पी0 कुशवाह, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, विकास कौशिक, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...