ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल, चेयरमैन अनिल कुमार आज़ाद, वाइस चेयरमैन नवीन कुमार अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष शास्त्री जी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने इस मौके पर मध्य प्रदेश की सरकार से मध्य प्रदेश में टेंट मंडप होटल रेस्टोरेंट व्यवसायियों पर लगने वाले प्रॉपर्टी टैक्स पर 1 साल की छूट मांगी तथा बिजली के बिलों पर लगे आ रहे फिक्स चार्ज को माफ किए जाने की बात कही , उतना ही बिल लिया जाए जितना इन व्यवसाय द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा हो। शादी विवाह तथा अन्य समारोह में कम से कम 300 लोगों की अनुमति की मांग रखी।
इस मौके पर भोपाल में मेरठ से ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल, वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल तथा दिल्ली से ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अनिल आजाद तथा उपाध्यक्ष शास्त्री जी, संपूर्ण मध्य प्रदेश से विभिन्न जिलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment