Friday, 30 July 2021

दुष्कर्म का आरोपी खुद पहुंचा थाने।

मेरठ 30 जुलाई (चमकता युग) मेरठ में दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपित शुक्रवार को खुद ही थाने पहुंच गया। बताया कि पुलिस से भागते-छिपते परेशान हो गया था। उसने एक दिन पहले मरने का भी प्रयास किया था। आरोपित को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।परतापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती की दोस्ती एक माह पहले बुलंदशहर निवासी युवक से फेसबुक के जरिये हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो दोनों मिलने लगे। कुछ दिन बाद ही युवक शापरिक्स माल में युवती से मिलने आया था। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी।पीडि़ता ने शिकायत करने की बात कही तो मंगलसूत्र भी पहना दिया था। एक सप्ताह पहले युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी थी।इसके बाद पीडि़ता ने टीपीनगर थाने में आरोपित नवल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर वह खुद ही थाने पहुंच गया। उसने बताया कि पुलिस से छिपते हुए परेशान हो गया था। वह कई रात तो फुटपाथ पर भी सोया है। गुरुवार को उसने नोएडा में ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन दोस्त ने बचा लिया था। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...