Friday, 16 July 2021

दो बच्चों संग लापता मां का सुराग नहीं

मेरठ 16 जुलाई (चमकता युग) दौराला नंगली साधारण गांव से तीन माह पूर्व एक महिला अपने दो बच्चों संग लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से महिला के पति ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी है।

नंगली साधारण निवासी धर्मेंद्र के अनुसार उसकी पत्नि कुसुम करीब तीन माह पूर्व उसके बेटे हर्ष और बेटी मोनी को साथ लेकर घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को थाने पहुंचे पति ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...