Sunday, 4 July 2021

पत्नी के अवैध संबंध और ससुरालियों से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी।

 

मेरठ  4 जुलाई (चमकता युग) पत्नी और ससुरालियों की ज्यादतियों से आजिज आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि इससे पहले युवक ने वीडियो बनाकर ससुरालियों को जिम्मेदार बताया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने पत्नी समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी थी। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना शिवशक्ति नगर निवासी मनोज ने पांच साल पहले क्षेत्र की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन साल का बेटा भी है। मनोज के पिता सतीश ने बताया कि कुछ दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था। उन्होंने बेटे से काफी पूछा, तब उसने बताया कि पत्नी फोन पर किसी से बात करती है। विरोध करने पर उससे झगड़ा करती है। वह सिवाल क्षेत्र में नौकरी और वहीं रहने की बात भी कर रही थी।उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। देर शाम परिजनों ने पोते से बहू के बारे में पूछा तो उसने बताया मम्मी कल आने के लिए बोलकर गई हैं। इस पर मनोज और उसके परिजन ससुराल पहुंचे और मामले की जानकारी दी। हालांकि तभी युवक की पत्नी भी पहुंच गई थी। इस दौरान दोनों में हाथापाई हुई तो ससुरालियों ने मनोज की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह घर आ गए थे। रात को मनोज ने अपने कमरे में पत्नी की चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने वीडियो बनाकर पत्नी और ससुरालियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...