• यह ओपीडी मैक्स मेडसेंटर, मेरठ में खुलेगी
• प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे सोमवार को वरिष्ठ कंसल्टेंट इस ओपीडी में आएंगे
आज से शुरू होने जा रही यह ओपीडी मैक्स मेड सेंटर, मेरठ में दोपहर 1 बजे से चार बजे तक हर महीने के पहले और तीसरे सोमवार को खुली रहेगी। ओपीडी सेवाएं शुरू होने से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के सभी उम्र, सामाजिक—आर्थिक पृष्ठभूमि के मरीज कहीं दूरदराज का सफर किए बिना सर्वश्रेष्ठ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली में मिनिमल एक्सेस, बैरियाट्रिक एंड रोबोटिक सर्जरी इंस्टीट्यूट के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक बिंदल ने कहा, 'बैरियाट्रिक या मेटाबोलिक सर्जरी मोटापा और इससे जुड़ी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, नि:संतानता, पीसीओडी, माइग्रेन आदि के इलाज के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। एंडोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रोप्लास्टी पूरी तरह से वजन घटाने वाली नॉन—सर्जिकल प्रक्रिया है और यह बहुत कारगर है जिसे न तो कोई दाग—चीरा लगाया जाता है और न ही कोई दर्द होता है। हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिनिमल एक्सेस, बैरियाट्रिक और रोबोटिक सर्जरी को अंजाम देते हैं इसलिए हमारी सफलता दर बहुत ज्यादा है। हम रिकवरी की प्रक्रिया में पहुंचे मरीजों की सर्जरी के बाद की देखभाल करने के लिए देश के विशेषज्ञों और सर्वश्रेष्ठ डायटिशियनों के साथ मिलकर काम करते हैं। यह ओपीडी सेवा शुरू होने से मेरठ के लोग सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। रोबोटिक सर्जरी में भी बहुत ज्यादा तरक्की हुई है, मसलन अत्यंत प्रभावी रोबोटिक सर्जरी सिस्टम— दा विंसी शी रोबोट का इस्तेमाल भी इसमें किया जाने लगा है। इससे मरीज के पेट के अंदर और आसपास के अंगों को बारीकी से देखने में मदद मिलती है और गंभीर मोटापे से पीड़ित मरीजों की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उनकी गतिविधियों पर बेहतरीन नियंत्रण मिलता है। इसमें परंपरागत सर्जरी के मुकाबले रिकवरी भी बहुत जल्द मिल जाती है।'
मरीजों को परंपरागत सर्जरी की तुलना में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से कई लाभ मिलते हैं, मसलन कम से कम दाग, तेज रिकवरी, कम दर्द, अस्पताल में कम समय रहना और सर्जरी के बाद कम से कम परेशानियां आदि। इस अस्पताल में रोबोट की सहायता से दा विंसी शी नामक सर्जरी की आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिये बैरियाट्रिक सर्जरी भी शुरू की गई है। रोबोटिक सर्जरी में पेट में बड़ा चीरा लगाने के बजाय बहुत छोटा सुराख करना पड़ता है। इससे मरीज का न सिर्फ सफल इलाज होता है बल्कि सर्जरी के बाद उसके जीवन की गुणवत्ता भी सुधर जाती है।'
मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली में आॅपरेशंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा, 'मैक्स हेल्थकेयर में हम मरीजों को सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी देने का प्रयास करते हैं। हम मोटापा और इससे जुड़े लाइफस्टाइल डिसआॅर्डर के बारे में भी लोगों में जागरूकता फैलाना चाहते हैं। दा विंसी शी रोबोट की सहायता से सर्जन कंप्यूटर निर्देशित, बारीकी से परख और 3—डी विजुअलाइजेशन का इस्तेमाल करते हुए वजन घटाने वाली सर्जरी को सफल बनाते हैं जिसका आकर्षक परिणाम मिलता है। मरीजों को अस्पताल में कम समय रहने, कम चीरा लगने, तेज रिकवरी, कम से कम परेशानी, संक्रमण की कम दर आदि का लाभ मिलता है। इन सभी फायदों को देखते हुए मरीज अत्याधुनिक सर्जरी को ही चुनते हैं और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। मेरठ में इस नई ओपीडी से हम ऐसी स्थितियों वाले बहुत सारे मरीजों को लाभ पहुंचा सकते हैं, जो इलाज के लिए दूसरे शहर में नहीं जा पाते हैं।'

No comments:
Post a Comment