Thursday, 8 July 2021

होटल में खाना खा रहे जीजा पर साले ने चलाई गोली।


मेरठ 8 जुलाई (चमकता युग) होटल में खाना खा रहे युवक पर साले ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। युवक ने मेज के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के चमड़ा पैठ का है। जहां होटल में अचानक से गोली चलने की आवाज से लोगों में अफरातफरी मच गई। हमलवार खाना खा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा था। बेखौफ हमलावर की गोलियों से बचने के लिए युवक मेज के नीचे घुस गया लेकिन फिर भी एक गोली युवक के पैर में जा लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दरअसल मामला पूरा थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के चमड़ा पैठ अल हिफ़ज़ा होटल का है।बता द कि शानू पुत्र चांद निवासी नरेहेड़ा गांव का रहने वाले युवक की शादी एक साल पहले हापुड़ अड्डा भगत सिंह मार्केट सोनिया पुत्री शईदउद्दीन से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद रहने लगा और पत्नी सोनिया ने वापस अपने मायके आकर अपने भाई शोएब को विवाद की जानकारी दी।

शोएब ने अपने बहनोई शानू को चमड़ा पेट पर एक होटल में खाना खाते देखा तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली शोएब के बहनोई शानू के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोएब को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

वहीं घायल शानू के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा है इसी को लेकर उसके साले शोएब ने गोली मारी है। पति-पत्नी में विवाद क्या चल रहा है यह अभी स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...