Tuesday, 20 July 2021
लेडीज क्लब द्वारा कराया गया निशुल्क टीकाकरण।
मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) बीते सोमवार को लेडीज क्लब की अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता के नेतृत्व में परिंदे संस्था के साथ मिलकर शास्त्री नगर डी ब्लॉक खत्री भवन में कोरोना का निशुल्क टीकाकरण कराया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने कोविडशील्ड वैक्सीन लगवाई, जिसके लिए घर-घर जाकर परिंदे संस्था के बच्चों ने लोगों में टीकाकरण के लिए जागरूकता पैदा की और उन्हें टीके की अहमियत को समझाया। लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी अपने घर के लोगों जिनके अभी तक किसी भी कारणवश टीका नहीं लग पाया था और अपने घर और आसपास और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों को जागरूक किया और उन सभी लोगों को बीटी का लगवाया। लेडीज क्लब द्वारा टीका लगवाने वाले उन सभी लोगों को बिस्कुट,नमकीन, केला,फ्रूटी आदि सामग्री भी वितरित की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि दास,कविता वासवानी,नीता दुबलिश,आस्था अग्रवाल,योगिता अग्रवाल,कनिका तोमर,समीक्षा जैन,प्रतिक्षा गर्ग,अनुराग गुप्ता,अनुभव गुप्ता आदि का योगदान रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment