Monday, 30 August 2021

सुभारती फाईन आर्ट कॉलिज में अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2021 का आयोजन।

मेरठ 30 अगस्त (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविघालय के ललित कला विभाग में अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में किया गया । प्रदर्शनी का उदघाटन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समकालीन कलाकार विजेन्द्र शर्मा ने सुभारती विश्वविघालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी. सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज के साथ  किया। फाईन आर्ट कॉलिज के प्राचार्य डा.पिन्टू मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट करके किया। इस कला प्रदर्शनी में चित्रों के साथ- साथ मूर्तियां, फोटोग्राफीए छापा चित्रों एवं डिजिटल चित्रों को प्रदर्शित किया गया। विभागाध्यक्षा डा.पूजा गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन में अथाह प्रयास कर देश विदेश से कलाकृतियों को आमंत्रित किया गया जैसे कैलिर्फाेनियाए ब्रिटेनए श्रीलंकाए दुबईए रशियाए अमेरिकाए न्यूयार्क आदि देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों से कलाकृतियों को संग्रहित किया गया। इस अवसर पर कैटलॉग का भी विमोचन किया गया। प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कुलपति डा.वी.पी सिंह ने कहा कि ललित कला एक ऐसा कलात्मक संसार है जहां आकर मन-मस्तिष्क दोनो को नए लोक के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि ललित कला का क्षेत्र रचनात्मकता से परिपूर्ण है और वर्तमान समय में इस क्षेत्र में रोजगार ही अपार सम्भावनाएं है।मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज ने कहा कि राजा रवि वर्मा कला दीर्घा उनकी माता डा. मुक्ति भटनागर का स्वप्न था। जहां सभी उभरते एवं ख्याति प्राप्त कलाकारों की कृतियों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न सुन्दर चित्रों व कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कॉलिज के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। प्रदर्शनी में विशेष रूप से संस्थापिका संघमाता डा.मुक्ति भटनागर द्वारा बनाए गये चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। अतिथि कलाकार विजेन्द्र शर्मा ने कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए कहा यहॉं आधुनिक काल के सभी प्रयोगों के साथ साथ समकालीन कला का संगम है जो अतुलनीय है। उन्होंने कला के विद्यार्थियों को कला की तकनीकी बारीकियों के बारे में भी जानकारी दी। नन्दलाल बोस सुभारती कॉलिज ऑफ फाइन आर्ट एवं फैशन डिजाइन के प्राचार्य डा. पिन्टू मिश्रा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विभाग के सफल प्रयास की सराहना की और कला प्रदर्शनी के विषय में कहा लॉकडाउन के समय में भी विभाग के शिक्षक इस प्रदर्शनी को लगाने के लिए प्रयत्न करते रहे। यह एक स्वप्न सा बन गया था जो अब साकार हुआ है। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा.विजय वधावन,डा.अभय शंकरगौड़ा,डा.नीरज कर्ण सिंह,डा.आर.के.घई,डा.भावना ग्रोवर,ई.आकाश भटनागर मौजूद रहे। कार्यक्रम  को सफल बनाने में डा.अंशु श्रीवास्तव,डा.सोनल भारद्वाज,धर्मेन्द्र सिंह,पवनेन्द्र तिवारी,डा.राना,ओमप्रकाश मिश्रा,आशीष मिश्रा,सन्नी शर्मा एवं कृष्ण कुंडारा का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...