मेरठ 24 अगस्त (चमकता युग)प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को मेरठ के जानी खुर्द में बन रहे 500 बेड के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व आयुर्वेद एडं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। प्रसपा युवजसन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी के द्वारा 53 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस अस्पताल की नींव रखते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता को सस्ता और अच्छा इलाज उनके ही क्षेत्र में मिल सकेगा। इस दौरान अमित जानी, शैंकी वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सनी राठौर, इमरान, शोएब, अभिषेक, अमन, अब्बास, मुकेश यादव मौजूद रहे।इस दौरान शिवपाल यादव ने जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का अह्वान किया। शिवपाल ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है तब से आम जनता परेशान है। किसानों का शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रसपा किसानों की हमदर्द है। शिवपाल ने कहा कि इस बार के चुनावों में अगर भाजपा को सबक सिखाना है तो एक विचारधारा की सभी पार्टियों को एक होना होगा। एक विचारधारा के सभी लोग एक जुट होंगे तभी भाजपा को हम सत्ता से हटा पाएंगे और जनता को एक अच्छी सरकार दे पाएंगे। शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के लिए मैंने कई बार कोशिश की अब ज़िम्मेदारी अखिलेश यादव की। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनना है तो यह उनकी जिम्मेदारी है।अमित जानी ने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ही जनप्रतिनिधि को चुनते हैं, सरकार को चुनते हैं ताकि उन्हें अच्छा इलाज, अच्छी शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं मिल सकें, लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को एक अदद मोहल्ला क्लीनिक तक नहीं मिलता। कोरोना काल में लोग इलाज के लिए भटकते रहे। अस्पताल गरीब जनता से मोटा बिल वसूलते रहे। कई बार पैसों के अभाव में मरीज अपने परिजन को डिस्चार्ज नहीं करा पाते हैं। अस्पताल सिर्फ पैसा बनाने में लगे रहते हैं। इसी को देखते हुए मैने इस अस्पताल की नींव रखी है। ताकि पैसे के अभाव में कोई गरीब बिना इलाज न रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment