Tuesday, 31 August 2021

अखिल भारतीय लोकाधिकार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में 68 बंगला नंबर, ज़फ्फर वाला बाग़, मेरठ कैंट की भूमि का उपयुक्त उपयोग किये जाने के सम्बन्ध में डीईओ मेरठ कैंट हरेंद्र सिंह से मिले।


मेरठ 31 अगस्त (चमकता युग) अखिल भारतीय लोकाधिकार संगठन की नियमित बैठक में डी.ई.ओ द्वारा ज़फ्फर वाला बाग, सेंट्रल डिफेंस लेखा कार्यालय के सामने एवं सिविल लाइन,मेरठ के निकट 18 एकड़ वन भूमि का उपयुक्त उपयोग न किये जाने का संज्ञान लिए जाने की सराहनीय पहल को सरहाया। इस भूमि के वर्तमान हालत से भारतीय सुरक्षा क्षेत्र को आवंछित तत्वों की कारगुजारी का खतरा बना रहता है वहीं स्वच्छ भारत,स्वच्छ मेरठ व स्वच्छ छावनी क्षेत्र के लिए विपरीत स्थिति है | 68 बंगला नंबर,ज़फ्फर वाला बाग़ रिकॉर्ड में 1956 से मेरठ कॉलेज एसोसिएशन के नाम में दर्ज है। इस कॉलेज एसोसिएशन ने कभी इस भूमि का न तो इस्तेमाल किया न ही इसका रखरखाव किया। इससे स्पष्ट है कि उसे इस भूमि की आवश्यकता नहीं है। प्राचार्य, मेरठ कॉलेज का इस भूमि पर कब्जा रखने हेतु दिए जा रहे अब प्रस्ताव केवल दिखावा प्रतीत होता है। इनके पास बड़ी भूमि विक्टोरिया पार्क स्थित भामाशाह है। इसमें खेल गतिविधियां बनाने व शूटिंग रेंज की पर्याप्त भूमि है। इस भूमि का ही यह इस्तेमाल करने में असमर्थ दिखते रहे हैं। ऐसा सुना है कि यह भूमि एक रुपए के दर पर एसोसिएशन को दी गई थी और यह करार खत्म भी हो चुका है, जिसे संस्था सदस्यों की जानकारी के अनुसार एसोसिएशन इसका नवीनिकरण नहीं करा पाई और अब इसे न्यायालय में लटकाने का प्रयास भी किए जाने का समाचार रहा है। संगठन सदस्यो का मत है कि इस भूमि को रक्षा संपदा विभाग स्वयं इस्तेमाल करें अन्यथा इसे जिला प्रशासन को दे दे। जिला प्रशासन के पास न्यायिक क्षेत्र विस्तार व प्रशासनिक गतिविधियों,चुनाव प्रक्रिया,सांस्कृतिक व अन्य बड़े कार्यक्रम के लिए कोई ऑडिटोरियम आदि के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं है। 

यह स्थल आंदोलनों के लिए भी चिन्हित किया जा सकता है। इस स्थल पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा प्रथम देश स्तरीय आंदोलन किया गया था जिसकी यादगार आज भी लोगों के मन में जिंदा है। 

संगठन सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आप इस 68 बंगला नंबर,ज़फ्फर वाला बाग़ मेरठ कैंट का सदुपयोग कराने व छावनी क्षेत्र में अन्य इस तरह वीरान बंगलो में अनाधिकृत लोगों के निशान को बेदखल कराने के आयोजन को बिना किसी दबाव के अंतिम अंजाम तक पहुंचाएंगे। डिफेंस सुरक्षा के नाम पर भी इसका इस्तेमाल टाला नहीं जाते रहना  चाहिए। संगठन आपका इस प्रयास में यथासंभव सहयोग के लिए तैयार है। इस मौके पर अखिल भारतीय लोक अधिकार संगठन के महामंत्री विपुल सिंघल,कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजू मित्तल, अंकुश चौधरी,अनुज त्यागी, अरविंद चौधरी सुशील रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...