एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 45 वर्षीय लखमीरी पत्नी महेंद्र सिंह घास काटने जंगल गई थी। दोपहर बाद महिला का शव खेत में पड़ा मिला। महिला की गर्दन दराती से काटी गई थी। पुलिस ने मृतका के बेटे कमल सिंह की तहरीर पर मामले की जांच शुरु की।
परीक्षितगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल पर फारेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया था। मौके पर एक चप्पल और महिला के कुछ बाल मिले थे। उनकी गंध से डाग स्कवायड का कुत्ता गांव में एक महिला के घर पहुंच गया। महिला से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया। महिला ने बताया कि गांव में एक जमींदार के यहां नौकरी करने वाले सुनील बैगा उर्फ छोटू पुत्र सुरेश बैगा निवासी ग्राम नागोई थाना जायसनगर जिला शहडौल (मध्य प्रदेश) से प्रेम प्रसंग था। गुरुवार को खेत में उन दोनों को मृतका ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। दोनों ने उसे समझाया लेकिन उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद दोनों ने महिला की हत्या कर दी। हत्यारोपित महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी सुनील को भी मध्य प्रदेश के हिरणपुरा से पकड़ लिया। दोनों ने हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद करा दी।
हत्या के बाद खेत पर नहीं जा रहे लोग
महिला की हत्या के बाद पसवाड़ा व उसके आसपास के गांव में दहशत का माहौल बन गया था। जिस वजह से महिलाओं ने अकेले जंगल जाना बंद कर दिया। हत्या के राजफाश के बाद डर का माहौल खत्म होने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment