जानकारी के मुताबिक, थाना बिजनौर शहर क्षेत्र के ग्राम स्वाहेड़ी निवासी महिपाल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम मुससेपुर रक्षाबंधन के अवसर पर जा रहा था। जैसे ही नजीबाबाद रोड रामा पेपर मिल के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिपाल बाइक लेकर जमीन पर गिर गया और दोनों बच्चे व पत्नी सहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उनको नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने पत्नी नीतू (30) और पुत्री खुशी (3) को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक माह के मासूम ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं महिपाल को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रोडेवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।

No comments:
Post a Comment