Sunday, 22 August 2021

लंबे समय बाद रेस्टुरेंट में आई रौनक।


मेरठ 22 अगस्त (चमकता युग) लंबे समय के बाद रेस्टुरेंट में अब रौनक आने लगी है। क्योंकि मार्च 2020 में आए कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते सभी व्यापार और स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए थे। परंतु जब भी कोरोना महामारी काबू में आई तब कुछ व्यापार खोलने का आदेश दिया गया। लेकिन रेस्टुरेंट,होटल बंद रहे या फिर ऑनलाइन डिलीवरी हुई जिस कारण रेस्टुरेंट को भारी नुक्सान झेलना पड़ा था। पर अब होटल, रेस्टुरेंट को सरकार द्वारा गाइडलाइन पालन के साथ खोलने के आदेश मिल चुके है जिस से अब होटल और रेस्टुरेंट के अंदर रौनक वापस आ गई है।जैसे की गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में रक्षाबंधन के अवसर पर बहुत से परिवार सात फेरे रेस्टुरेंट खाना खाने पहुंचे और खूब मज़े किए। साथ ही रेस्टुरेंट मालिक विपुल सिंघल ने सभी ग्राहकों से निवेदन किया की ऑर्डर आने तक मास्क लगाए रखे और सोशल डिस्टेंस का पालन करे। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...