मेरठ 5 अगस्त (चमकता युग) प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मुल्तान नगर मंडल के वार्ड 22 रोहटा रोड़ पर राशन वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रम कल्याण विभाग दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पं.सुनील भराला एवं नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। जिनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य संदीप पराशर, मंडल प्रभारी चरण सिंह लिसाड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित तोमर, महामंत्री राहुल चौधरी, राजेंद्र उपाध्याय, भाजपा युवा नेता पं.सुमित प्रधान युवा मोर्चा मेरठ महानगर, मंडल मंत्री धर्मेंद्र माथुर, भाजपा युवा नेता सूरज राजपूत, कपिल राही उपाध्यक्ष एवं मुल्तान नगर मंडल के सभी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment