रायपुर 4 अगस्त (चमकता युग) उत्तर प्रदेश से आगमी विधान सभा 2022 चुनाव के लिए प्रशिक्षण लेने कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के दल को चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लोगों ने सोमवार से तक इंटरनेट मीडिया का महत्व बताते हुए टिप्स दिये । नेताओं और पदाधिकारियों का यह प्रशिक्षण पांच दिन चलेगा । मंगलवार की रात्रि भोज पर उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ रायपुर पहुँचे नेतागण व पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में वार्ता एवं शिष्टाचार हुयी । जिसमें मुख्य रूप से रोहित चौधरी राष्ट्रीय सचिव ए आई सी सी एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी , सचिन नाइक राष्ट्रीय सचिव ए आई सी सी, प्रदीप निर्वाल राष्ट्रीय सचिव ए आई सी सी, योगेश शर्मा, मोदी नगर सतीश पार्क निवास राहुल शर्मा,उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है ।कांग्रेस के आलाकमान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से 90 कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों का एक दल छत्तीसगढ़ माडल का प्रशिक्षण लेने के लिए रायपुर आया हुआ है ।


No comments:
Post a Comment