CY न्यूज़

Tuesday, 31 August 2021

खौफनाक हत्या: बदमाशों ने दरवाजा खुलावाया, चारपाई पर बैठकर साथ चाय पी, फिर सीने में उतार दीं ताबड़तोड गोलियां

मेरठ  31अगस्त ( चमकता युग) मेरठ देहात के जानीखुर्द थानाक्षेत्र के बाफर गांव में मंगलवार सुबह पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गांव के बीच स्थित घर में हुई इस सनसनीखेज वारदात से दहशत मच गई। यहां बदमाशों ने बड़े ही आराम से बिना किसी खौफ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, चारपाई पर साथ बैठकर चाय पी और फिर विकेंद्र के सीने में गोलियां बरसा दीं।

परिवार के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल ही पिस्टल से फायर करते हुए भाग निकले। एसएसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच में रंजिशन हत्या होना सामने आया है। वहीं हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment