CY न्यूज़

Tuesday, 31 August 2021

पत्रकारो के साथ हुयी दमनकारी घटनाओ ने मीडिया की आजादी को खतरे मे डाला - आईरा।


जिलाधिकारी कार्यालय तथा सभी तहसीलो पर ज्ञापन देकर पत्रकार सुरक्षा अधिनियम वनाने की मांग।


आईरा का पत्रकारो के हित के लिए जंग जारी,मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।

बदायूं  31अगस्त( चमकता युग) आंल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशान(आईरा)बदायूं ने आये दिन पत्रकारो की हो रही हत्या एवम उत्पीडन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए,तथा पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाने के लिए मा महिम राष्टपति के नाम जिलाधिकारी महोदय तथा सभी तहसीलो पर उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपा गया। आईरा प्रदेश महासचिव जनाव अवरार ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंम्भ है लोकतंत्र को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए स्वतंत्र और सुरक्षित सुरक्षा प्रदान किये वगैर सम्भव नही है सरकार कठोर पत्रकार सुरक्षा अधिनियम कानून बनाये। जिला संरक्षक आईरा  राजीव पाल ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक और समाज के निस्वार्थ  सजग प्रहरी के रूप मे पत्रकार अपनी भूमिका निर्वहन कर रहे हैं लेकिन दमनकारी घटनाओ, हत्या ,जानलेवा हमलाओ, भ्रष्टाचारियो,भूमाफियो द्वाराओ द्वाराओ धमकियो से मीडिया की आजादी को खतरे मे डाल दिया है जिसका प्रभाव जनतांत्रिक परम्पराओ तथा लोकतंत्र पर पड रहा है,जो चौथे स्तम्भ की आजादी को खतरा है।

जिलाध्यक्ष आईरा ठा.वेदपाल सिंह ने कहा कि पत्रकार संगठन  आईरा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि मीडिया संस्थानो पर दमनकारी नीति को रोका जाये। पत्रकारो के उत्पीडन पर तुरंत कार्यवाही करे पत्रकारो की कवरेज के दौरान मृत्यू पर शहीद का दर्जा मिले,पत्रकारो की सुरक्षा सम्मान के लिए, तथा जीवन यापन के लिए मानदेय के लिए कानून बनाये । तथा कहा कि आईरा देश मे 24 राज्यो मे पत्रकार हित के लिए लडाई लड रही है,और आगे की रणनीति बनाकर पत्रकारो के मान सम्मान के लिए कार्य करती रहेगी।

विसौली उपजिलाधिकारी को तह अध्यक्ष राजकुमार मौर्या,प्रभारी राहूल शाक्य उपाध्यक्ष विजय गौतम मुनेन्द्र शर्मा शिवओम हरिमिश्रा दीपक चौहान शिशुपाल सागर राहूल शर्मा जीशान  सिददीकी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया । सहसवान उपजिलाधिकारी को तह अध्यक्ष एड आसिम अली,मुशाहिद रजा मु तारिक रामनिवास.मु रिहान के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया , 

विल्सी उपजिलाधिकारी को तह अध्यक्ष अखिलेश सोलकी भानुप्रताप चौहान ठा.बलभ्रद सिंह योगेश कठेरिया अकरम मलिक योगेश कठेरिया उदयभान सिहं  के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया। दातागंज मे उपजिलाधिकारी महोदय को रिकू शर्मा असद अहमद अहमदहसन विनोद कुमार शक्ली बख्शी निवेन्द्र प्रताप सिंह विजेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व मे ज्ञापन सौप कर आक्रोश व्यक्त किया 

जिलाधिकारी कार्यालय पर बरिष्ट ,प्रदेश महासचिव आईरा जनाव अवरार अहमद,संरक्षक राजीव पाल जिलाध्यक्ष ठा. वेदपालसिहं सलाहकार देवेश शंखधार देवेश मिश्रा केपी यादव गौरव शखधार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया,सभी तहसीलो पर पत्रकारो की मांगो को लेकर पत्रकारो ने एक स्वर मे आवाज उठायी।

No comments:

Post a Comment