Thursday, 26 August 2021

दुस्‍साहस: महिला सिपाही को लेकर भागा ई-रिक्शा चालक, कुछ दूर जाते ही लात घूसों से हुई धुनाई


मेरठ 26 अगस्त (चमकता युग) शहर में बदमाशों का दुस्‍साहस इतना बढ़ गया है कि आम जनता तो आम पुलिस भी इनका शिकार बन जा रही है। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। एक रिक्‍शा चालक जब महिला सिपाही को बैठाकर लेकर भागने लगा। हालाकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका और पकड़े जाने पर लात घूसों सेे पिटाई हो गई। रिक्‍शा चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लायी।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी जावेद ई-रिक्शा चलता है। बुधवार दोपहर उसके रिक्शे में महिला सिपाही बैठी थी। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने रास्ता बदल दिया और तेज गति से चलने लगा। इस पर सिपाही ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर महिला सिपाही ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा को रोक लिया। इसके बाद आरोपित को पकड़कर जमकर धुन दिया। हंगामा होता देख चौराहे के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को भीड़ से किसी तरह छुड़ाया और नौचंदी पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी आरोपित और उसके ई-रिक्शा को थाने ले गए। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि महिला सिपाही की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...