पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके घर के पास ही एक व्यक्ति ने चक्की व स्पेलर प्लांट लगा रखा है। जिसमें आटा पिसाई व सरसो का तेल लगाने के उपकरण लगे हैं। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे चक्की चला दी गई। जिस पर चक्की चलाने का विरोध किया आरोपित मारपीट पर उतारू हो गया। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्की बंद करा दी। आरोप है कि पुलिस के लौटते ही आरोपित समेत 10 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर मकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने महिला व उनके पति के साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की तथा अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समय सिंह को सीएचसी भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इंस्पेक्टर धमेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला मारपीट का है छेड़छाड़ का आरोप गलत है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

No comments:
Post a Comment