CY न्यूज़

Thursday, 19 August 2021

बिजली कटौती को लेकर बिजली घर पर धरना।

मेरठ 19 अगस्त (चमकता युग)अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने आज कुंडा बिजलीघर पर धरना दिया। परतापुर इलाके के कुंडा बिजलीघर से संबंधित गांव के किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि सरकार गांव और शहरी क्षेत्रों में अच्छी बिजली देने का दावा कर रही है।लेकिन कुंडा बिजली घर से संबंधित गांव के किसान बिजली कटौती, लो वोल्टेज और शेड्यूल्स से बिजली न आने से परेशानी झेल रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि लगभाग पिछले कई सालों से बराल परतापुर, कुन्डा, डुंगरावली, शंकर नगर, कुन्डाबस्ती नगर निगम यानी शहरी क्षेत्र में आते हैं और हाउस टैक्स, पानी टैक्स वे अदा करते हैं। नगर निगम में होने के बावजूद भी इन सभी गांव में बिजली देहात के शेडयूल्स से आपूर्ति की जा रही है। इतना ही नहीं बिजली आपूर्ति के दौरान उनको लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है। धरनारत ग्रामीणों ने पीवीवीएनएल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में बिजली की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। इसी दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे अवर अभियंता कृष्ण वीर सिंह को भी ग्रामीणों ने अपने बीच बैठा लिया और कहा कि जिस तरह हमारे बच्चे बिजली की किल्लत से गर्मी झेल रहे हैं कुछ घंटे हमारे बीच बैठकर तुम भी झेलो। हंगामा कर रहे ग्रामीणों में बराल परतापुर, कुुुुुुुुुुुुंडा गांव के अलावा अन्य गांव के किसान भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment